प्रिय बंधुओं,

एक अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण किंतु महत्वपूर्ण कारणवश हमें इस आयोजन को स्थगित करना पड़ रहा है। पटना में २६ फरवरी २०१२ को होने वाली एक परीक्षा का केंद्र बनाया गया है जिसमें अनुमानित रुप से तकरीबन १.५ लाख परीक्षार्थियों के भाग लेने की उम्मीद है और तदनुसार यातायात को रोकना संभव नहीं है। अतएव, यह आयोजन २६ फरवरी २०१२ को करना संभव नही हौ और हम इसे साल के दूसरे हिस्से में आयोजित करने की कोशिश को प्रतिबद्ध है।

आयोजन के लिए पंजीकरण कराने के लिए आपका धन्यवाद। हम तत्काल प्रभाव से सभी टिकटों के निरस्तीकरण और शुल्क वापसी का प्रबंध कर रहे हैं। अगर इसमें किसी को भी किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो निराकरण के लिए कृपया हमसे शीघ्रातिशीघ्र संपर्क करें।

पुनश्च, आपके इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं एवं किसी भी परिस्थितिजन्य असुविधा के लिए हम क्षमाप्रार्थी है। नई तारीख का फैसला होते ही हम आपसे पुनः संपर्क करेंगे।

भवदीय,

पटना मैराथन २०१२